पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं अयोध्या के श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी,जिनके पूर्वज ने किया था छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक.

पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के पूर्वज पहले महाराष्ट्र में रहते थे , वो कुछ समय बाद वाराणसी में बस गए और तब से आजतक उनकी सभी पीढ़ियां बनारस में ही रहती हैं। प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण और प्राणप्रतिष्ठा के समय देश भर में उनका नाम  छाया छुआ था ।

 लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं ?


17 शताब्दी की अगर बात करे तो भारत में एक महान राजा का नाम हर जगह छाया हुआ था, भारत के लोग आज उन्हे देवता जैसे पूजते है, खासकर महाराष्ट्र के लोगो को हृदय में बजे इस महान राजा की कीमत अपने जान से भी बढ़कर है, राजाधिराज श्रीं छात्रपति शिवाजी महाराज. वो नाम जिनके नाम से मुगल सेना थर थर कांपती थी।

पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं अयोध्या के श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारीजिनके पूर्वज ने1

छत्रपती शिवाजी महाराज ने भारत में फिर से हिंदू धर्म का महत्त्व को देखते हुए स्वराज्य की स्थापना की, दक्खन से उन्होंने राज्य बनाना शुरू किया और आदिलशाही से लेकर निजामशाही के कई हिस्सों पर कब्जा किया, छत्रपती शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक पंडित विश्वेश्वर भट्ट मतलब की गागा भट्ट जी ने किया था , जो काशी से घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुरे रितिरिवाज के साथ संपन्न हुआ।


पंडित लक्ष्मीकांत भट्ट भी गागा भट्ट जी के परपोते हैं, मतलब की लक्ष्मीकांत जी उन्ही के वंशज हैं और वो अभी श्री राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य पुजारी हैं।

अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण में क्या हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित की महत्ता?


550 साल बाद अयोध्या में फिर से मंदिर की स्थापना हुई , देश दुनिया की नजर आज अयोध्या पर हैं , जहा प्राणप्रतिष्ठा के बाद लाखो की तादाद में भक्त आने लगे हैं। अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में 5 लोग शामिल थे, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीं योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के प्रमुख श्री मोहन भागवत और इनके साथ थे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित जो की गागा भट्ट के वंशज हैं। बात अगर। श्री राम मंदिर की करे तो मूर्ती की प्राणप्रतिष्ठा के लिए मंत्रोच्चारन के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ 121 पुजारियों ने भाग लिया ,लेकिन प्राणप्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित को शामिल किया गया।

कौन हैं पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित क्या हैं उनके परिवार का इतिहास ?


वैसे तो पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का परिवार कई पीढ़ियों से पूजा पाठ का काम कर रहे हैं, अभी उनका परिवार सांस्कृतिक नगरी काशी में रहता हैं, लेकिन मूल निवासी वह महाराष्ट्र के पैठन से हैं, कहा उनका परिवार सदियों से पूजा पाठ करवाता था जिसमे से उनके पूर्वज श्री गागा भट्ट जी बहुत प्रसिद्ध थे, उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का भी राज्याभिषेक किया था, साथ ही महाराष्ट्र के कई राजघराने मे उनके परिवार के सभी सदस्यों का बहुत मान सम्मान हैं, नागपुर, नासिक, सातारा, कोल्हापुर घराने की पूजा अर्चना और राज्यतिलक श्री दीक्षित परिवार के भटजी ही करवाते थे। कुछ समय बाद उनका परिवार पैठन से काशी स्थायित हुए और तब से यही बस गए।

पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं अयोध्या के श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारीजिनके पूर्वज ने2

कौन हैं प्रसिद्ध पंडित श्रीं गागा/विश्वेश्वर भट्ट?


भारत के सबसे प्रसिद्ध घराने के महान मराठी ब्राम्हण घराने में जन्मे श्रीं गागा भट्ट जी ने कई सांस्कृतिक ज्ञान, वैदिक पाठ, ग्रंथ कंठस्थ कर लिए थे , संस्कृत में उनकी महारत हासिल थी और पूजा पाठ मंत्रों उच्चार के लिए भट्ट जी बहुत प्रसिद्ध थे, आज उनके परिवार के वंशज हैं श्रीं लक्ष्मीकांत दीक्षित जी, जो श्रीं राम लल्ला के मंदिर के गर्भगृह में उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़े :

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास कौन हैं, जिन्होंने देखी बाबरी विध्वंस से भव्य श्री राम मंदिर निर्माण की घटना

Leave a Comment