Site icon Taaza Suchana

Navratri 2023 Day 4 : चौथे दिन की विशेषताए , कैसे पूजा पाठ करे ,माता कुष्मांडा कौन है ?

day 4

Navratri 2023 Day 3

नवरात्रि महोत्सव के 9 दिन भगवती दुर्गा के 9 शक्ति की पूजा होती है। इस पावन पर्व के 4 व  दिन माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना करते हैं। जिनकी कहानी बड़ी है अलौकिक हैं । देवी के इस दिव्य स्वरूप से ही ब्रम्हांड की उत्पत्ति हुई हैं माता के इस स्वरूप के केवल हसने से ही इस विशाल ब्रम्हांड का निर्माण हुआ हैं।

माता कुष्मांडा को सौरमंडल की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता हैं। देवी पार्वती के इस स्वरूप की पूजा से दुखी , बीमारी , रोग ,दूर होने की मान्यता हैं और लोग बड़ी निष्ठा से इस रूप की पूजा करते हैं क्युकी सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति इस स्वरूप से हुई है।

माता कुष्मांडा का प्रिय पुष्प कौन सा है?

कमल का पुष्प मातारानी के अष्टभुजा में शामिल हैं और यह पुष्प माता के इस रूप को अति प्रिय हैं।

माता कुष्मांडा का स्वरूप कैसा हैं ?

माता का यह रूप बड़ा हि सुंदर है और अष्ट भुजा धारी माता सिंह पर सवार हैं । आठ भुजाएं अस्त्र शस्त्र से पारी पूर्ण हैं और माता के हाथो में कमल पुष्प के अलावा, कमंडल, धनुष बाण, गदा, चक्र,और माला है। पुराणों में वर्णन हैं की माता के इस स्वरूप का वास सूर्यमंडल में हैं।

माता कुष्मांडा को कौनसा भोग चढ़ाए?

वैसे तो माता के इस स्वरूप को मलपुए क कुष्मांडा देवी की पूजा विधि क्या हैं? पूजा की थाली में कुमकुम , हल्दी, श्रृंगार की सारी वस्तुएं, पान के पत्ते , अक्षद चढ़ाए। सफ़ेद कुम्हड़ा मतलब की श्वेत कद्दू जिस से पेठा मिठाई बनती हैं वो पूजा में जरूर शमिल करे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करे , घी का दीपक जलाए और मातारानी की पूजा करे सारे घर को दीपक की रोशनी दिखाएं। जिसे घर के सारे रोग दूर हों जाए।

माता कुष्मांडा को कौनसा पुष्प अर्पित करे?

देवी पार्वती के इस स्वरूप को कलम के साथ साथ गुलाब , गुड़हल का पुष्प अर्पित करे।

क्यू करनी चाहिए माता कुष्मांडा की पूजा?

ब्रम्हांड निर्माण की जननी कही जाने वाली माता कुष्मांडा की पूजा करने से घर।की सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं और दुख , रोगों और बीमारी से घर मुक्त हो जाता हैं।

 

ये भी पढ़े :

Navratri 2023 Day 3 : तीसरे दिन की विशेषताए , कैसे पूजा पाठ करे ,माँ चंद्रघंटा कौन है ?

Navratri 2023 Day 2 : दुसरे दिवस की विशेषताएँ, किस समय में कौन सा कार्य शुभ होता हैं?

Navratri 2023 Day 1 : नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं और प्रथम दिवस की विशेषताएँ,राशिफल, किस होरा मे कौन सा कार्य शुभ होता हैं?

 

 

Exit mobile version